फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हैफेड का GM, प्रबंधक और अकाउंटेंट रिश्वत लेता गिरफ्तार, पेंडिंग बिल पास करने के लिए मांगी थी रिश्वत

Fri, 01 Dec 2023 09:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

आरोपियों ने पेंडिंग बिल पास करने के लिए रिश्वत मांगी थी। हैफेड के जीएम समेत तीन लोगों को रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ा है।
विज्ञापन
Bribe - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जिले में भ्रष्टाचाार के खिलाफ मोर्चा खोला। इस बार हैफेड के जीएम, प्रबंधक और एक अकाउंटेंट को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लाखों रुपये का बिल पास करने के लिए बारह लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपियों को साढ़े तीन लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के इंस्पेक्टर दीपक कुमार और सचिन कुमार ने बताया कि आरोपियों ने 36.50 लाख रुपये के पेंडिंग बिल पास करने के लिए के लिए 12.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत के मामले में हैफेड के जीएम, प्रबंधक और एक अकाउंटेंट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

तीनों को शनिवार को न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा। ताकि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके। बता दें कि एसीबी की टीम को तरावड़ी क्षेत्र से सूचना मिली कि हैफेड के जीएम प्रदीप, प्रबंधक धर्मबीर और आउट सोर्सिंग पर कार्यरत अकाउंटेंट उनसे लंबित बिल पास करने के लिए रिश्वत मांग रहे हैं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके कुल 36 लाख 50 हजार रुपये के बिल पेंडिंग हैं। जीएम, प्रबंधक और अकाउंटेंट ने 12. 50 लाख रुपये की मांग की गई। जिसके बाद पीड़ित ने करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की। इसके बाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम ने शिकायतकर्ता के साथ आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई।

हैफेड के जीएम प्रदीप को 3.50 हजार रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उनकी निजी कार से 5.46 लाख रुपये बरामद किए गए। इसके बाद टीम ने आउट सोर्सिंग पर कार्यरत अकाउंटेंट अजय के पास से 1.10 लाख रुपये बरामद किए। उसके बाद टीम ने हैफेड के प्रबंधक धर्मबीर को गिरफ्तार किया। जिसकी निजी कार से 2.46 लाख रुपये बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें