फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनकी दुकानें करनी थी रिज्यूम, उन्हीं पर रिन्यू कर दिये आढ़त के लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिनकी दुकानें करनी थी जब्त उन्हीं पर रिन्यू कर दिये आढ़त के लाइसेंस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। मार्केट कमेटी करनाल में फैले भ्रष्टाचार के चलते एक के बाद एक गड़बड़ी उजागर हो रही है। ताजा मामला और भी गंभीर है। इसमें उन दुकानों के नाम पर ही आढ़त के लाइसेंस रिन्यू कर दिए गए जिनको नियम व शर्ते पूरी नहीं करने पर जब्त करना था। इतना ही नहीं इसमें एक और खास बात ये सामने आई है कि उन दुकानों पर भी आढ़त के लाइसेंस जारी कर दिए गए, जहां पर कई साल से बैंक हैं या फिर अन्य कारोबार किए जा रहे हैं। मार्केट कमेटी ने खुद इस बात को आरटीआई के तहत दिए दस्तावेजों में माना है। अब सवाल ये है कि आखिरकार नियमों को ताक पर रखकर किसकी शह पर ये लाइसेंस रिन्यू किए गए हैं। इतना ही नहीं आगामी धान के सीजन को देखते हुए अब फिर से इन्हीं दुकानों पर लाइसेंस जारी करने की तैयारी की जा रही है।
गौरतलब है कि करनाल मार्केट कमेटी में भ्रष्टाचार की आशंका के चलते विभाग की ओर से वर्ष 2015 में स्पेशल ऑडिट किया गया था। इसमें पाया गया था कमेटी के अधिकारियों की लापरवाही के चलते जिन 63 प्लाटों पर कब्जा करना था, कमेटी के अधिकारियों ने उनको बहाल कर दिया। जबकि विभाग के आला अधिकारियों की ओर से विशेष हिदायत थी कि जो प्लाटधारक समय पर किस्त अदा नहीं करेगा और प्लाट पर निर्माण नहीं करेगा उनके प्लाट जब्त कर लिए जाएंगे। शर्तें पूरी नहीं करने के बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा आढ़तियों पर विशेष रियायत की गई। इसके बाद अब लगातार इन दुकानों पर आढ़त के लाइसेंस जारी कर दिये गए। ये कार्य पिछले कई साल से चल रहा है। बार-बार कमेटी के अधिकारी इन आढ़तियों पर मेहरबानी कर रहे हैं, जबकि यह नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन

बाक्स
चल रहा है बैंक, जारी कर दिया आढ़त का लाइसेंस
कमेेटी के रिकॉर्ड के अनुसार, दुकान नंबर 433 मेें पिछले कई साल से कैनरा बैंक चल रहा है। हालांकि, आढ़त की दुकानों पर बैंक नहीं खोला जा सकता, बावजूद इसके कमेटी के अधिकारियों की मिलीभगत से ये चल रहा है। इससे भी बड़ी बात ये है कि इसी 433 नंबर दुकान पर सीजन के दौरान आढ़त का लाइसेंस जारी कर दिया गया। इसी प्रकार, करीब 77 ऐसी दुकानें हैं जिन पर आढ़त के अलावा दूसरे कारोबार किए जा रहे हैं। उनको भी आढ़त के लाइसेंस जारी कर दिए गए। आगामी धान के सीजन को देखते हुए इस बार भी लाइसेंस रिन्यू करने का कार्य चल रहा है। इसके लिए 31 मई तक समय है, फिर से इनको लाइसेंस देने की तैयारी है।
बाक्स
कमेटी के अधिकारियों में मचा हड़कंप
जैसे-जैसे मार्केट कमेटी में गड़बड़ियों के खुलासे हो रहे हैं, वैसे वैसे अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है। मौजूदा समेत इससे पहले करनाल कमेटी में तैनात रह चुके अधिकारियों के भी पसीने छूटे हुए हैं। बता दें कि स्पेशल ऑडिट में टीम ने कमेटी के आठ अधिकारियों व कर्मचारियों पर संदेह जताया था और उनके खिलाफ चार्जशीट करने की अनुशंसा की थी। खुद को बचाने के लिए कमेटी के अधिकारी मुख्यालय में अपने अपने आकाओं के यहां पर हाजिरी भर रहे हैं। विभागीय अधिकारी बताते हैं कि इस मामले में कई कर्मचारियों व अधिकारियों पर तलवार लटक गई है और जल्द ही इनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

वर्जन
मार्केट कमेटी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दास्त नहीं की जाएगी। स्टाफ को सख्त हिदायत दी गई हैं कि कोई भी नियमों से परे जाकर कार्य करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये मामले मेरे आने से पहले के हैं, फिर भी इनकी जांच कराई जाएगी और दुकानदारों को नोटिस भेजे जाएंगे। -जिले सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें