फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल में शामिल एनएचएम पांच कर्मचारियों को किया टर्मिनेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों में पांच कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया है, जिसमें गोपाल शर्मा, संजीव कुमार, इंदु खुराना, रेनू और मुकेश शामिल हैं। धरने के दसवें दिन भी एनएचएम कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहा, पांच कर्मचारियों को टर्मिनेट करने के बाद एचएचएम कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष पहले से ज्यादा बढ़ गया है और उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बता दें हड़ताल में करीब 320 एनएचएम कर्मचारी शामिल हैं। इसी कारण जिलेभर में एंबुलेंस, टीकाकरण, टीबी मरीजों और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। हड़ताल की अध्यक्षता कर रहे संजीव कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने कहा कि अब वे पीछे नहीं हटेंगे। सरकार को उनकी मांगे माननी होगी। जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती उनकी हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, एनएचएम कर्मचारियों को सर्व कर्मचारी संघ का समर्थन मिला हैं। अतिरिक्त सीएमओ डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर हड़ताल पर गए पांच एनएचएम कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया है। विभाग के निर्देश आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीबी के मरीज हुए परेशानी
नागरिक अस्पताल की लैब में टेक्नीशियन ना होने के कारण टीबी के मरीज दिनभर भटकते रहे। टीबी के मरीजों की जांच नहीं हो पाई, इसी प्रकार अन्य मरीजों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें