अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला। थाना मुुलाना में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में आर्थिक शाखा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हितेंद्र कुमार निवासी शिवपुरी कालोनी नजदीक धूलकोट रेलवे स्टेशन को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चार सीपीयू भी बरामद किए हैं।
अनिल निवासी गांव धनौरा थाना मुलाना ने 4 अप्रैल 2018 को थाना मुलाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी हितेंद्र कुमार निवासी शिवपुरी कालोनी नजदीक धूलकोट रेलवे स्टेशन, केवल कृष्ण, रणधीर सिंह व चमेला राम वासीयान गांव धनौरा थाना मुलाना ने 5 नवंबर 2016 को प्लाट की खरीद-फरोख्त के मामले में उससे धोखाधड़ी की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी थी और इस मामले की जिम्मेवारी आर्थिक अपराध शाखा पुलिस दल को सौंपी गई थी।