फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस शेलर के गोदाम में आग लगी लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। बीती रात हांसी रोड स्थित एक बंद पड़े राइस शेलर के गोदाम में अचानक आग लग गई। इस घटना में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर स्वाहा हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने में 4 से 5 घंटे का समय लग गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

आदर्श इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के मालिक वरुण खेत्रपाल ने बताया उनके राइस मिल में 3 गोदाम बने हुए, जिनमें से एक गोदाम में अचानक आग लग गई। उसमें कबाड़ का सामान पड़ा था। उन्हें जब तक सूचना मिली तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। वहां आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया कि आग किन कारणों से लगी है वरुण ने बताया कि अभी नुकसान का आकलन नहीं हो पाया जब मलबा साफ होगा तभी इसके बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें