फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले कराएं हथियार जमा, नहीं तो लाइसेंस होगा रद्द- एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में जिन लोगों के पास पिस्तौल, बंदूकें आदि असलहे हैं वह जल्द से जल्द जमा कराएं। नहीं तो उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। थाना प्रभारी की ओर से लोगों को सूचना दी जा रही है। एसपी ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दे दिए हैं कि लापरवाही करने वाले कर्मचारी को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा।

15 हजार लोगों के पास है लाइसेंसी असलहा
जिले में करीब 15 हजार लोगों ने गन लाइसेंस बनवाया हुआ है। उनके पास बंदूक, पिस्टल, रिवाल्वर आदि हथियार है। चुनाव में किसी प्रकार की कोई गढ़बढ़ी ना हो और शांति से चुनाव हो सके इसके लिए एसपी ने ये हथियार जमा कराने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 मई को है लोकसभा चुनाव
हरियाणा में 12 मई को लोकसभा चुनाव है। इस लिए पुलिस अलर्ट हो गई है। इस लिए एसपी ने निर्देश जारी किए हैं कि शहर में शाम को नाकाबंदी की जाए और चेकिंग भी की जाए। साथ ही पुलिस ने एसए को भी निर्देश दिए कि वह लोगों के बीच रहे और उसकी अपडेट करते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें