फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के क्लर्क की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो मधुबन में तैनात क्लर्क तेज नारायण की सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रंबा मोड़ के समीप हादसे में मौत हो गई। वह बाइक पर कुरुक्षेत्र से हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में ड्यूटी के लिए जा रहा था। बताया जाता है कि बोलेरो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस भेजा। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना मिलने पर तरावड़ी थाना के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच जांच की। मृतक के पास से पहचान पत्र मिलने पर उसकी पहचान तेज नारायाण के रूप में हुई। जिस पर कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन का पता अंकित था। मामले की जांच कर रहे सुखविंद्र सिंह ने कहा कि गाड़ी चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें