फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल कर्मचारी करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा शुगर मिल कर्मचारी महासंघ की एक बैठक सोमवार को करनाल में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि उनकी जायज मांगों पर घोषणा किए जाने और आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे चीनी मिल कर्मचारियों में रोष है। बैठक में ये निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी आंदोलन शुरू करने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मेहला ने कहा कि सभी मिलों के कर्मचारियों का अधिवेशन आने वाली 12 फरवरी को कैथल चीनी मिल परिसर में होगा। पुष्कर राज शर्मा व विजय ने मांग की कि संघ की मांगों में चीनी मिलों में कार्यरत पक्के कर्मचारियों व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को सातवें वेतन का एरियर एक जनवरी 2016 से दिया जाए। इसके अलावा एक्सग्रेसिया पॉलिसी हरियाणा सरकार की तर्ज पर लागू की जाए। इस मौके पर वीरेंद्र राणा, पवन जोगी, जबर सिंह, नफे सिंह, अनूप सिंह कादियान, संदीप कुमार, संदीप यादव, सुरेश कुमार, राकेश राणा, सुरेश कुमार शर्मा, फूल कुमार, कृष्ण धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें