फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्री में तीन अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, शोरूम सहित मकान ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) ने अपनी टीम के साथ बुधवार को इंद्री क्षेत्र में 5.50 एकड़ जमीन पर बनाई जा रही तीन अवैध कॉलोनियों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। यहां बने शोरूम के साथ- साथ सड़कें और सीवरेज भी तोड़ दिए गए।
विज्ञापन

सबसे पहले टीम ने इंद्री-लाडवा रोड़ पर करीब एक एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी की सड़कें उखाड़ी। इसके बाद टीम बजाज पैलेस के पास मॉडल टाउन नामक अवैध कालोनी में पहुंची ओर तोड़फोड़ की। करीब 4 बजे जिला नगर योजनाकार विक्त्रस्म सिंह ने अपना रुख इंद्री-गढी बीरबल रोड पर कुंदन फार्म के पास करीब 2 एकड़ में कटी अवैध कॉलोनी की तरफ किया। जंहा उन्होंने जेसीबी मशीन की सहायता से एक शोरूम व सड़कों में दबे सीवरेज को ध्वस्त किया। कॉलोनी में टीम की कार्रवाई का पता चलते ही भूमाफिया मौके पर पहुंचे और कार्रवाई को रोकने की बात कही। परंतु डीटीपी नहीं मानें और सभी निमार्णो को ध्वस्त कर दिया। डीटीपी विक्त्रस्म सिंह ने बताया कि उन्हें लगतार इंद्री क्षेत्र में अवैध कालोनियों के पनपने की खबर मिल रही थी। जिस पर इंद्री में बनी तीन अवैध कालोनियों पर कार्रवाई की है। उनका लक्ष्य पांच कॉलोनियों पर कार्रवाई करने का था, लेकिन समय के अभाव में आज केवल तीन कॉलोनियों पर ही कार्रवाई की जा सकी। शेष दो अवैध कॉलोनियों पर बाद में कार्रवाई होगी। क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैध कालोनियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। यदि किसी कॉलोनाइजर द्वारा ऐसी किसी कार्रवाई को अंजाम दिया जाता है तो उसके खिलाफ एचडीआर (हरियाणा डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट के तहत उस पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गढ़ी बीरबल रोड़ पर काटी गई अवैध कॉलोनी के मामले में भी जल्द ही कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें