फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रतापनगर से हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जैसे ही यमुनानगर रोडवेज बेड़े में नई बसों के आने से बेड़ा बड़ा हुआ, वहीं डिपो की तरफ से प्रतापनगर से हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई। इस बस सेवा को शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर के छोटे भाई वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक चौधरी बहादुरपुर ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस दौरान महाप्रबंधक बालकराम भी साथ रहे। और जल्द ही प्रतापगर से ही सिद्धपीठ शाकुंभरी देवी के दर्शनों के लिए भर बस सेवा का शुभारंभ होगा। जिससे वहां जाने वाले श्रद्धालुओं को बहुत आसानी होगी। अशोक चौधरी ने कहा कि ग्रामीणों शिक्षामंत्री के सामने इस बस सेवा की मांग की थी जैसे ही डिपो में नई बसें आई तभी इस बस सेवा को भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


अशोक ने कहा कि शिक्षामंत्री कंवरपाल के प्रयासों से ही प्रतापनगर में बस स्टैंड की सौगात मिली है। उन्होंने कहा नई बसे आने से ग्रामीण मार्गों पर यात्रियों की मांग के अनुरूप बसों की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले छात्र-छात्राएं शिक्षण संस्थानों में समय पर पहुंच सकेंगे। रोडवेज महाप्रबंधक बालकराम ने बताया कि सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत छात्राओं के लिए पहले से ही चार बसें चलाई जा रही हैं। और नई बसें आने के उपरांत इनमें ओर बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि यमुनानगर से पांवटा साहिब सेवा फिर से संचालित की जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता मुदित बंसल, टीएम संजय रावल, चेयरमैन प्रतिनिधि विरेंद्र चौधरी, स्वास्थ्य विभाग से अमित रावल, समाजसेवी पवन गुप्ता, प्रधान महिपाल रोहिल्ला, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें