फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर-भाभी ने ट्रेन के आगे आकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घोघड़ीपुर रेलवे फाटक के समीप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक और विवाहिता का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि शान-ए-पंजाब अमृतसर-दिल्ली गाड़ी के आगे आकर दोनों ने आत्महत्या की है। सूचना मिलते ही जीआरपी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच कर मृतकों की पहचान की। शवों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस भेजा। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद सोमवार को इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

घोघड़ीपुर गांव निवासी अमन कुमार (28) अविवाहित था। पड़ोस में रहने वाली महिला परमजीत (35) और अमन कुमार एक महीना पूर्व भी घर से कहीं चले गए थे। उसके बाद वे वापस आ गए थे। अब कई दिन पहले दोनों अचानक मनमर्जी से कहीं चले गए थे। महिला के तीन बच्चे भी हैं। इस बाबत परिजनों ने मधुबन थाने में रिपोर्ट लिखवाई थी, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चल पा रहा था। रविवार की रात जब जीआरपी को घटना की सूचना मिली तो मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचित किया गया। जीआरपी थाना प्रभारी कश्मीर सिंह का कहना है कि दिल्ली की ओर डाउन लाइन पर शवों की सूचना मिली थी। इनके बारे में पड़ताल करने पर पता चला कि ये मजदूरी करते थे और मनमर्जी से घर से कहीं चले गए थे। यह प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है।
-----------
पुलिस ने खानापूर्ति, दोनों की मौत से उठ रहे कई सवाल
- इसे समाज का भय कहें या फिर परिजनों का डर, लेकिन दोनों की मौत ने कई सवाल जरूर खडे़ किए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक महीने में ही ऐसा क्या हुआ कि दोनों को अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए विवश होना पड़ा। भले ही पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शवों को परिजनों को सौंपकर कर्तव्यों की इतिश्री कर ली हो लेकिन यदि दोनों की मौत के पीछे की वास्तविक वजह की जांच की जाए तो जरूर कई नए तथ्यों का खुलासा संभव है।
विज्ञापन

-----------
इनसेट
ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
करनाल। झींवरहेड़ी गांव की रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से इसी गांव की अंगूरी देवी (70) की मौत हो गई। जीआरपी को सोमवार सुबह नौ बजे घटना की सूचना मिली और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। यह महिला किन परिस्थितियों में रेल ट्रैक पर पहुंची इसका अभी पता नहीं चल पाया है। जीआरपी जांच कर रही है। इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें