संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर साध्वी देवा ठाकुर को ब्लैकमेल करने वाले तीन यूट्यूबर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि वीडियो वायरल नहीं करने के एवज में तीनों यूट्यूबर पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। रकम देने से इंकार करने पर परिवार के साथ विवाद की वीडियो वायरल कर दी गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
देवा इंडिया फाउंडेशन ब्रास की निदेशक साध्वी देवा ठाकुर ने निसिंग थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच मार्च को दोपहर करीब ढाई बजे नरवाना से तीन यूट्यूबर व एक कैमरामैन श्रीमाता बाला सुंदरी देवाजी धाम ब्रास में आए। उन्होंने कहा कि या तो पांच लाख रुपये दे दो नहीं तो परिवार के लोगों का इंटरव्यू लेकर तुम्हारे खिलाफ चला देंगे। जिससे समाज में बदनामी होगी। घर परिवार के सारे पारिवारिक विवाद का तुम्हारे चाचा के लड़के पास रिकाॅर्ड है। कहा कि सीकम सौकंद निवासी चाचा का लड़का संजय राणा, ओमप्रकाश और रिंकू तुम्हारे खिलाफ हैं। संजय राणा की ओर से दिए गए इंटरव्यू में उसे बदनाम किया गया है। जो इल्जाम लगा रहें कि उन्हें साध्वी से खतरा है। वे यूट्यूबरों को बुलाकर उन्हें बदनाम और ब्लैकमेल कर रहे हैं। पैसे देने से मना करने पर उन्होंने वीडियो वायरल कर दी है।