फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवती के साथ तीन युवकों ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मॉडल टाउन स्थित अटल पार्क में घूमने आई युवती के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार दोपहर बाद सवा दो बजे मॉडल टाउन स्थित अटल पार्क में घूमने के लिए आई थी। इस दौरान अभिषेक, हिमांशु व सौरव ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने पार्क में उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने आरोपियों कि इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें