फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स बदमाशों ने मारपीट कर दो लोगों से छीने पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। जिले में बाइक सवार बदमाशों की गतिविधियां भी बढ़ती जा रही है। बाइक सवार बदमाश सुनसान क्षेत्रों में अकेले जा रहे लोगों को रोककर उनसे मारपीट कर रुपये छीन रहे हैं। इंद्री थाना क्षेत्र में भी मंगलवार को ऐसे दो अलग-अलग मामले सामने आए है। पुलिस ने दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में तरावड़ी निवासी कृष्ण लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर निजी कार्य से नहर की पटरी से होता हुआ रादौर जा रहा था। जब वह इंद्री पश्चिमी यमुना नहर के पुल से करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचा तो बदमाशों ने अपनी मोटरसाइकिल उसकी बाइक के आगे लगाकर उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की और उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। जिसमें 10 हजार रुपये व जरूरी दस्तावेज थे।
दूसरे मामले में वार्ड चार निवासी अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर मार्केट में निजी कार्य के लिए गया था। करीब नौ बजे वह घर वापस आ रहा था तो चार युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। जिसमें 1180 रुपये व आधार कार्ड था। इस मामले में थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि दोनों मामलों में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें