फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रेलवे में टीटीई की नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से दो आरोपियों ने 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करनाल तहसील क्षेत्र के बासा गांव निवासी रामेश्वर ने निसिंग थाना प्रभारी को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह लेबर का काम करता है। उसका बेटा अंकुश कम पढ़ा लिखा और बेरोजगार है। वह मोटरों का काम करने गांव बालरागड़ान जाया करता था, वहां उसकी मुलाकात आशु कुमार व कृष्ण कुमार निवासी गांव बालरागड़ान से हो गई। आशु कुमार ने उससे कहा कि उसकी पहुंच काफी ऊपर तक है, वह उसके लड़के को सरकारी नौकरी टीटी रेलवे विभाग में भर्ती करवा सकता है।
विज्ञापन

आशु कुमार व कृष्ण कुमार दोनों ने बताया कि फार्म भरने की आखिरी तारीख सात सितंबर 2020 है, लेकिन वे दोनों दिल्ली जाकर लड़के का फार्म भरवा सकते हैं। इस काम के लिए 10 लाख रुपये की मांग की। सितंबर 2020 में ही अलग-अलग तारीखों में उसने 10 लाख रुपये दे दिए, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। कहता रहा कि अभी वैकेंसी नहीं निकली है। बाद में कहा कि वह लड़के को दिल्ली पुलिस में नौकरी दिलवा देंगे, लेकिन उसने मना करते हुए रुपये वापस मांगे तो टाल मटोल करते रहे। अधिक दबाव बनाया तो अपने पिता के नाम से रुपये वापसी के लिए धनराशि भरकर चेक दे दिए, लेकिन वह चेक बाउंस हो गए। अब दोनों जान से मारने की धमकी देने लगे हैं। दोनों ने 10 लाख रुपये हड़प लिए हैं। निसिंग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खेत से पचास हजार की दवाई लेकर भागा
तरावड़ी। क्षेत्र के एक किसान के खेत में रखी करीब पचास हजार रुपये की दवाई चोरी हो गई। खेत स्वामी ने शक के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। तरावड़ी थाना क्षेत्र के रवाना गांव निवासी कृष्ण लाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने कुछ जमीन ठेके पर ली है। एक रमेश कुमार नाम के व्यक्ति को खेतों की देखभाल के लिए रखा है। एक जून को 1.10 लाख रुपये उसे नकद दिए थे। उसके बाद थोड़ा-थोड़ा करके 30 हजार और ले गया। रमेश कुमार खेत में ही अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। 20 जून की रात खेत में डालने वाली करीब पचास हजार रुपये कीमत की दवाई खेत में ही रखी थी। आरोप है कि खेत में रखी दवाई लेकर वह भाग गया है। उसे रमेश कुमार के एक साथी पर भी शक है। जिसका नाम राजू है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें