फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हांसी चौक पर कार चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव बीर बांगड़ा राजौंद कैथल निवासी विनोद ने बताया कि वह सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य करता है। उसके साथ उसके गांव का साहिल भी यहीं काम करता है। 31 अक्तूबर को पुलिस के सिपाही पद की होने वाली परीक्षा के लिए वह करनाल के स्कूलों में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने गए थे। 26 अक्तूबर को जब वह गांव के लिए निकले तो एक बाइक पर सवार थे। हांसी चौक पर एक कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साहिल बाइक से उछलकर गाड़ी के शीशे पर जा लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दोनों को राहगीरों ने दाखिल कराया। जहां साहिल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें