फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला फुटबॉल में भिवानी की टीम चैंपियन, करनाल बनी उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम में हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित हरियाणा सीनियर महिला फुटबाल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भिवानी की टीम विजेता व करनाल की टीम उप विजेता बनी। अंबाला व हिसार को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार दिया गया। भिवानी की शारदा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला। विजेता खिलाड़ियों को एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव ललित चौधरी ने ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रतियोगिता के तहत सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले हुए। सेमीफाइनल में करनाल व हिसार के बीच पहला मैच हुआ। जिसमें करनाल की टीम 1-0 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल भिवानी व अंबाला के बीच हुआ, जिसमें भिवानी ने 6-5 के अंतर से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भिवानी व करनाल के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर रही। कड़े संघर्ष में भिवानी ने 2-0 से अंतिम मैच जीत लिया। मौके पर फुटबॉल एसोसिएशन जिला प्रधान दलपत कादियान, सचिव रमन सिंह, भीम सिंह सैनी, विजय शर्मा, नर सिंह कांबोज व अन्य मौजूद रहे। विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी व मेडल के साथ ट्रैक सूट व फुटबॉल शूज देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें