फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसताड़ा आईटीआई इसी सत्र से होगी शुरू, कल से करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। सरकार ने बसताड़ा टोल के पास नवनिर्मित आईटीआई में 2021-22 का सत्र शुरू करने का फैसला लिया है। हरियाणा में नई सात आईटीआई खोली जा रही हैं। जिनमें से एक बसताड़ा में खुलेगी। पहले सत्र में आईटीआई में फिलहाल नौ कोर्स शुरू किए जाएंगे। जिसमें 15 सितंबर से 30 सितंबर तक ऑनलाइन फार्म भरने की प्रकिया शुरू होगी। आईटीआई शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन

घरौंडा में महिला कॉलेज व आईटीआई खोलने की मांग कई वर्षों से उठ रही थी। कॉलेज व आईटीआई न होने से युवाओं को करनाल या पानीपत जाना पड़ता था। कॉलेज व आईटीआई भवनों का निर्माण बसताड़ा टोल के पास चल रहा है। दो वर्ष पूर्व कॉलेज में बच्चों की पढ़ाई शुरू करवा दी थी और आईटीआई के भवन में कॉलेज की पढ़ाई चल रही है। अब 2021-22 सत्र से सरकार ने आईटीआई भी शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
ऑनलाइन आवंटित होंगी सीटें
बसताड़ा आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। 30 सितंबर तक ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। छात्रों को सीटें भी ऑनलाइन ही आवंटित की जाएंगी। साथ ही फीस भी ऑनलाइन भरनी होगी। जिसके बाद कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन

ये ट्रेड होंगे शुरू
हॉस्पिटल हाउस कीपिंग, जनरेटिक्स केयर एड्स, फिजियोथेरेपी टेक्निशियन, हेल्थ सेफ्टी एंड इंवायरमेंट, रेफ्रीजरेशन एंड एयर कंडीशनरिंग, इलेक्ट्रिशियन, कोपा, ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस ऑफ पीएसए ऑक्सीजन प्लांट और ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस ऑफ रिस्पायटरी इक्यूपमेंट ट्रेड में पढ़ाई होगी।
क्षेत्र के युवा आईटीआई में प्रशिक्षण लेकर अच्छा भविष्य बना सकेंगे। क्षेत्र की आईटीआई की पुरानी मांग पूरी हुई है। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हैं। -हरविंद्र कल्याण, विधायक
विज्ञापन

नई आईटीआई में कल से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। विद्यार्थी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर दाखिला ले सकते हैं।
- धर्मेंद्र सिंह, प्रिंसिपल, आईटीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें