फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड पर बंदूक तनी देख 100 नंबर पर किया कॉल, 3 मिनट में पहुंची पीसीआर, एटीएम लुटने से बचा

Fri, 06 Mar 2020 02:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हरियाणा के करनाल जिले में सेक्टर-3 की मार्केट में स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों ने लुटने के बचा लिया। एटीएम लूटने आए बदमाशों ने जैसे ही सिक्योरिटी गार्ड पर बंदूक तानकर भगाया, फुटपाथ पर लेटे मजदूरों ने यह देखकर 100 नंबर पर कॉल कर दिया।
विज्ञापन


वीटी होने के बाद तीन मिनट बाद ही पीसीआर सायरन बजाते हुए मौके पर पहुंच गई। तभी सायरन की आवाज सुनकर चाराें बदमाश देसी कट्टा, कुल्हाड़ी व 27 लाख से भरा रस्सी से बंधा एटीएम आदि मौके पर छोड़कर फरार हो गए। एसपी सुरेंद्र भौरिया ने सीआईए-1, सीआईए-2 समेत चार टीमों को जांच में लगाया है। आरोपियों के आने-जाने की फुटेज तलाश की जा रही है।

सिक्योरिटी गार्ड पर देसी कट्टा तान मौके से भगाया....
एचडीएफसी बैंक सेक्टर-3 के मैनेजर गौरव अरोड़ा ने बताया कि आधी रात करीब 1.30 बजे उसके पास बैंक के सिक्योरिटी गार्ड चंद्र प्रकाश का फोन आया। उसने बताया कि अभी-अभी एक ब्रेजा कार में से करीब 4 व्यक्ति एटीएम पर आए और इनमें से एक के हाथ में देसी कट्टा, दूसरे के हाथ में कुल्हाड़ी व एक के हाथ में मोटा रस्सा था।
विज्ञापन


उन्होंने उसे देशी कट्टा दिखाते हुए कहा कि यहां से भाग जा और दरवाजा खोलकर एचडीएफसी बैंक के एटीएम में रस्सा डालकर उसे कार से बांधकर बाहर खींच लिया और गाड़ी में डालने का प्रयास करने लगे। तभी फुटपाथ पर लेटे मजदूरों यह देखकर 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

करीब 3 मिनट के अंदर पीसीआर-5 सायरन बजाती हुई आ गई और बदमाश एटीएम मशीन छोड़कर भाग गए। इस सूचना पर वे तुरंत भी मौके पर पहुंचे। एटीएम लूटने आए आरोपी मौके पर देसी कट्टा, कुल्हाड़ी व रस्सा छोड़कर भाग गए। उन्होंने चेक किया तो एटीएम में लगभग 27 लाख रुपये का कैश सुरक्षित था और मशीन टूटी थी।
विज्ञापन

रोहतक अथॉरिटी में रजिस्टर्ड है गाड़ी

सिक्योरिटी गार्ड द्वारा आरोपियों की गाड़ी का नंबर HR12AD0250 बताया गया है। यह गाड़ी रोहतक एसडीएम कार्यालय में रजिस्टर्ड है। जो किसी संजीव नाम के व्यक्ति की है। इसको 24 अगस्त, 2016 में रजिस्टर्ड करवाया गया था। गाड़ी को तीन साल सात महीने 11 दिन हो चुके हैं।

मौके से देसी कट्टा बरामद
सेक्टर-4 चौकी प्रभारी अनिल मलिक ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है। पीसीआर के मौके पर पहुंचने से 27 लाख कैश से भरी एटीएम मशीन, बंधी हुई रस्सी, कुल्हाड़ी, देसी कट्टा मौके से बरामद कर लिया है।

टीम वर्क से टली वारदात : एसपी
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी वारदात को रोकने का काम किया है। सबसे अच्छी बात यह है कि समय पर पुलिस को मजदूरों ने सूचना दी और बाद में 100 नंबर से उस सूचना पर तुरंत पीसीआर को भेजा गया है। असल में यही टीम वर्क है और समाज के लोगों की भी यही जिम्मेदारी बनती है कि वे पुलिस को सूचना दें और पुलिस की मदद करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें