फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक सचिव पर ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। सहायक सचिव ने यूपी का धान मंडी में लाने से रोका तो आढ़ती ने ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाने का प्रयास किया। शनिवार को मार्केट कमेटी के सहायक सचिव सर्जेंट सिंह ने यूपी की धान से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ने के बाद आढ़ती को ट्रैक्टर ट्राली बाहर ले जाने को कहा तो आढ़ती बिफर गया और सहायक सचिव के ऊपर ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाने की कोशिश की।
सचिव ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी आढ़ती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आढ़ती के फर्म का लाइसेंस 7 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात चौधरी ट्रेडिंग कंपनी नामक फर्म पर उत्तरप्रदेश की धान से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली आई थी। जिसका चालक अनाज मंडी के गेट नंबर 2 पर गेटपास कटवाने की कोशिश कर रहा था। उसी समय सहायक सचिव सर्जेंट सिंह भी गेट पर मौजूद थे। उन्होंने उत्तरप्रदेश के वाहन को देखकर चालक से दस्तावेज दिखाने को कहा लेकिन वह दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। उन्होंने चालक को अनाज मंडी बाहर जाने को कहा। इसके बाद फर्म का मालिक जसविंदर मौके पर आ गया और कहने लगा कि यह धान यूपी की है और मंडी के अंदर जाकर रहेगी।
विज्ञापन

सहायक सचिव ने विरोध जताया तो वह चालक को उतारकर स्वयं उसकी सीट पर बैठ गया और ट्रैक्टर स्टार्ट कर सहायक सचिव के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। जसविंदर पर सहायक सचिव से गाली गलौच करने का भी आरोप है। मौके पर जमा हुए किसानों के समझाने के बाद वह ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। थाना प्रभारी सचिन का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी आढ़ती के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सात दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड
मार्केट कमेटी के सहायक सचिव सर्जेंट सिंह का कहना है कि उत्तरप्रदेश की धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली को गेट पर गेटपास कटवाने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया गया था। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आढ़ती की दोनों फर्मों चौधरी ट्रेडिंग कंपनी और बालक राम एंड सन्स का लाइसेंस 7 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें