फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए कल से करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। राज्य शिक्षक पुरस्कार-2021 के लिए शिक्षा विभाग ने आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। ऐसे में योग्य शिक्षक विभाग के पोर्टल से स्वयं नामांकन कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए 19 जुलाई से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई तक चलेगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए सोमवार को लिंक भी ओपन किया जाएगा।
विज्ञापन

शैक्षणिक प्रक्रिया में गुणवत्ता लाने के लिए हर वर्ष राज्य सरकार द्वारा अध्यापन एवं शिक्षा विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया जाता है। अबकी सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय की ओर से पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे गए हैं। करनाल जिले में पिछले दो साल से कोई भी शिक्षक पुरस्कार नहीं जीत पाया है। आवेदक शिक्षक द्वारा पोर्टल लिंक पर अपना आवेदन करते समय यदि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न होती है तो वह विभाग की ई मेल पर अपना प्रतिवेदन भेज सकता है।
राज्य स्तर पर ही गठित हुई कमेटियां
राज्य शिक्षक पुरस्कार-2021 प्रदान करने में एकरूपता एवं पारदर्शिता लाने के लिए मुख्यालय स्तर पर ही राज्य स्तरीय कमेटियां गठित की जाएंगी। जबकि हर बार जिला स्तर पर शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों के अनुसार ही कमेटियों का गठन किया जाता है। आवेदक शिक्षक अपनी सुविधा या आवश्यकतानुसार अपलोड किए गए दस्तावेजों में संशोधन कर सकता है लेकिन फाइनल सबमिशन के उपरांत आवेदन में कोई भी संशोधन मान्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पंजीकृत नंबर पर आएगा ओटीपी, 3 एमबी से अधिक फोटो नहीं होगी अपलोड
वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर स्वयं नामांकन करने के लिए आवेदक शिक्षक का पासवर्ड एवं ओटीपी उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही प्राप्त होंगे। आवेदक शिक्षकों द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार वांछित दस्तावेज उक्त लिंक-पोर्टल पर अपलोड करने के लिए पीडीएफ फाइल का अधिकतम साइज 3 एमबी रखा गया है। यदि फाइल का साइज 3 एमबी से अधिक होता है तो उस फाइल को गूगल ड्राइव पर भी अपलोड किया जा सकता है। गूगल ड्राइव पर फाइल अपलोड करने एवं उसका एक्सेस करने की अनुमति बारे समस्त जानकारी उक्त लिंक पर उपलब्ध है।
लिंक विभागीय वेबसाइट स्कूल एजूकेशन हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है। इस पुरस्कार के लिए शिक्षकों हेतु निर्धारित की गई योग्यता शर्तें एवं पुरस्कारों की संख्या पर तथा विभिन्न श्रेणी के शिक्षकों हेतु निर्धारित मापदंड पर उपलब्ध है। इसके अलावा इस पुरस्कार बारे समस्त जानकारी उक्त लिंक पर भी उपलब्ध है। -राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें