फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: महर्षि कश्यप के जन्मोत्सव पर वैकल्पिक अवकाश घोषित, सीएम मनोहर लाल ने की घोषणा

Wed, 25 May 2022 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल में समाज के राज्यस्तरीय जयंती समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कई सौगातें दी। जीवनी पर शोध के लिए कुरुक्षेत्र विवि में विशेष व्यवस्था होगी साथ ही करनाल, कुरुक्षेत्र, बिलासपुर, सफीदों में चार अधूरी धर्मशालाओं के लिए 11-11 लाख रुपये मिलेंगे। 
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महर्षि कश्यप के जन्मोत्सव पर वैकल्पिक अवकाश की घोषणा की। साथ ही महर्षि कश्यप की जीवनी पर शोध के लिए कुरुक्षेत्र विवि में विशेष व्यवस्था कर 15 लाख रुपये देने का एलान किया। इसके अलावा उन्होंने करनाल, कुरुक्षेत्र, बिलासपुर और सफीदों में कश्यप समाज की चार अधूरी धर्मशालाओं के लिए 11-11 लाख रुपये स्वीकृत करने की बात कही। यही नहीं उन्होंने करनाल में एक चौक और महाविद्यालय का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखने की हामी भरी। मंगलवार को महर्षि कश्यप के राज्यस्तरीय जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उक्त घोषणाएं की। 

विज्ञापन

 

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह का आयोजन करनाल की अनाज मंडी परिसर में किया गया। हजारों की संख्या में प्रदेशभर से जुटे समाज के लोगों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कई सौगातें दी। साथ ही भरोसा दिलाया कि हर साल महर्षि कश्यप की जयंती इसी तरह धूमधाम से राज्य स्तरीय समारोह के तौर पर मनाई जाएगी। उन्होंने प्रदेशभर में खोले जाने वाले अंत्योदय कौशल रोजगार केंद्रों में से किसी एक केंद्र का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखने की भी घोषणा की। वहीं करनाल के सेक्टर-14 में मेरठ रोड पर स्थित डीसी कॉलोनी के पास वाले चौक और जुंडला के राजकीय महाविद्यालय का नाम महर्षि कश्यप राजकीय महाविद्यालय रखने का एलान किया। 

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के साथ ही प्रदेश में जोर आजमाइश कर रही आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। कहा कि आजादी के 55 साल बाद भी गरीबी हटाओ की बात सिर्फ नारों तक सीमित रही, जबकि भाजपा सरकार ने देश में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने और आमजन को उनका हक दिलाने की दिशा में काम किया है।

 

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि अब एक नए नेता उभरने का प्रयास कर रहे हैं, जिनकी सिटडाउन पॉलिसी है। वे लोगों को सब कुछ फ्री में देने की बात करते हैं। दूसरी ओर भाजपा की पॉलिसी स्टैंडअप की है, जो लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज स्वाभिमानी है, कभी मुफ्त खाने की बात नहीं करता।

 

उन्होंने अपनी स्टैंडअप पॉलिसी का समर्थन, सामने बैठी हजारों की भीड़ से हाथ उठवाकर कराया। उन्होंने बताया कि सरकार ने गुरु शिष्य परंपरा विकास योजना भी शुरू की है, जिसके तहत हुनरमंदों के हुनर को निखार कर हरियाणा में रोजगार देने के साथ विदेशों में भी काम के लिए भेजा जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें