माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही एनटीए की ओर से निर्देश जारी करके कहा गया है कि एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट से ही डाउनलोड करें।
यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 की परीक्षा 09, 11, 12 जुलाई और 12, 13, 14 अगस्त को सीबीटी मोड में होगी। 9 जुलाई की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने की अधिसूचना आ चुकी है। अभ्यर्थी संबंधित विषयों के लिए अपने एडमिट कार्ड, उनकी आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आठ जुलाई को 11 और 12 जुलाई की परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी होने की उम्मीद है।
गलती में सुधार के लिए हेल्प लाइन पर संपर्क करें
किसी भी कठिनाई के मामले में एडमिट कार्ड डाउनलोड करना या उसमें निहित डेटा में कोई गलती में सुधार के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। एनटीए को हेल्पलाइन नंबर 011-4075 9000 पर कॉल किया जा सकता है या फिर ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल लिख सकते हैं। अगस्त में होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे।