फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात करने वाली महिला को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। शहर के वार्ड नंबर दस में अवैध तरीके से गर्भपात करने के मामले में आरोपी महिला को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच किया जा रहा है कि गर्भपात में इस्तेमाल किए गए सर्जिकल उपकरण महिला के पास कहां से आए। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वीरवार को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने घरौंडा के वार्ड-दस में छापेमारी की थी। टीम ने गर्भपात करने के मामले में रामकली नामक महिला को गिरफ्तार कर लिया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम को सर्जिकल उपकरण मौके से बरामद हुए। कुछ कंपनियों की दवाइयां भी मौके पर थीं। टीम ने सभी औजारों व अन्य सामान को सील कर दिया। कई घंटों तक चली जांच पड़ताल के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दी और मामला दर्ज हुआ। सीएमओ योगेश कुमार ने बताया कि गर्भपात करने वाली आरोपी महिला को काबू कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें