फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तार से टकराई पराली से भरी ट्राली, लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी। नडाना रोड पर पावर हाउस के पास शार्ट सर्किट के कारण ट्रैक्टर-ट्राली में लदी करीब चार एकड़ की पराली जलकर राख हो गई। गांव पखाणा निवासी गुरमेल सिंह नडाना से तरावड़ी की तरफ ट्रैक्टर-ट्राली में पराली लेकर जा रहा था, जैसे ही वह पावर हाउस के सामने पहुंचा तो सड़क के ऊपर से गुजर रहे तार से ट्राली में लदी पराली छू गई और अचानक पराली में आग लग गई, जिसके बाद भारी मात्रा में लदी पराली में जल गई। पराली के साथ-साथ ट्रैक्टर-ट्राली भी आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

ट्रैक्टर के पिछले हिस्से के दोनों टॉयर और ट्राली के चारों टायर बुरी तरह से जल गए। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी के कर्मी दीपक, रवि फायरमैन, बृजलाल व सत्यवान ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें