फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर सोने की अंगूठी और 2500 रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। बाइपास पर मलिकपुर रोड के समीप एक व्यक्ति से दिन दहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोने की अंगूठी और 2500 रुपये छीन लिए। आरोपियों ने वारदात को सुबह साढ़े 10 बजे उस समय अंजाम दिया जब वह सब्जी लेकर घर की तरफ जा रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर स्नैचिंग का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित प्रेमनाथ वासी वार्ड नंबर 8 ने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे वह बाइक पर सवार होकर सफीदों रोड बाइपास से मलिकपुर रोड बाईपास की ओर जा रहा था। रास्ते में एक युवक ने इशारा करके उसकी बाइक को रुकवाया। वह उससे रास्ता पूछने लगा। तभी दूसरी बाइक पर उसके दो साथी आ गए। तीनों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ से एक सोने की अंगूठी व ढाई हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो आरोपी बाइक पर सफीदों बाईपास की तरफ फरार हो गए। जबकि एक मलिकपुर बाईपास की तरफ गया। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ स्नैचिंग का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें