फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाने जलाने वाले 130 किसानों पर 3.27 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फाने जलाने वाले 130 किसानों पर 3.27 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

करनाल। धान की फसल के अवशेष जलाने के मामलों में कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए रविवार तक 130 किसानों पर 3.27 लाख 500 रुपये जुर्माना किया है। सेटेलाइट के जरिए अब तक जिले में 343 फायर लोकेशन प्राप्त हो चुकी हैं। जांच करने पर इनमें से 41 जगहों पर आगजनी नहीं पाई गई। पिछले साल 17 अक्टूबर तक 425 फायर लोकेशन मिली थी।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपनिदेशक डा. आदित्य प्रताप डबास के अनुसार अवशेष जलाने के मामले में निसिंग खंड सबसे आगे है। इस खंड में 87 स्थानों पर फाने जले मिले। दूसरे स्थान पर असंध में 62, घरौंडा खंड में 59, करनाल खंड में 38, नीलोखेड़ी में 28 व इंद्री खंड में सबसे कम 13 मामले मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें