फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामित्व योजना के तहत 242 गांव लाल डोरा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। स्वामित्व योजना के तहत जिले के 242 गांव लाल डोरा मुक्त हो चुके हैं। जिसके तहत 30 हजार रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। 22 गांवों की दावे एवं आपत्तियां लंबित है। ऐसे में अब रजिस्टरी कार्य को जल्द पूरा करने के लिए ग्राम सचिव और पटवारी को रोजाना का लक्ष्य दिया जाएगा। साथ ही नोडल अधिकारी इसकी समीक्षा भी करेंगे। ताकि योजना के तहत चल रहे कार्य में ढील बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

हरियाणा के वित्तायुक्त (राजस्व) संजीव कौशल ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामित्व योजना की समीक्षा की और निर्देश दिए कि लक्ष्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करें। वीसी में एफसीआर ने डीड पंजीकरण पर भी चर्चा की। रजिस्ट्रेशन ऑफ डीड पर भी चर्चा की।
करनाल के एसडीएम गौरव कुमार ने बताया कि 387 गांवों में ड्रोन मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है। सर्वे ऑफ इंडिया से अंतिम नक्शा आने के बाद प्रॉपर्टी आईडी व रजिस्टरी बनाने का कार्य जारी है। इस अवसर पर एसडीएम घरौंडा डा. पूजा भारती, इंद्री के एसडीएम सुमित सिहाग, जिला राजस्व अधिकारी श्याम लाल, डीडीपीओ राजबीर खुंडिया और तहसीलदार राजबख्श मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें