फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगासन में 200 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
75: स्पोर्ट्स संघ के तत्वावधान में शनिवार को मानव सेवा संघ में प्रथम जिला करनाल योगासन स्पोर्ट्स प?
विज्ञापन
करनाल। स्पोर्ट्स संघ के तत्वावधान में शनिवार को मानव सेवा संघ में प्रथम जिला करनाल योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पांच स्पर्धाओं में हुई प्रतियोगिता में पारंपरिक योगासन, कलात्मक योगासन, कलात्मक जोड़ी योगासन, रिदमिक योगासन व कलात्मक समूह योगासन का प्रदर्शन किया गया। इसमें लगभग 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला सचिव नीरज सोंधी ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित सभी खिलाड़ी रविवार को कर्ण स्टेडियम के योग हॉल में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। ये 09 और 10 अक्तूबर को हरियाणा राज्य योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में करनाल की तरफ से भागीदारी करेंगे। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के महासचिव हरियाणा तथा चेयरमैन योग आयोग हरियाणा सरकार डा. जयदीप आर्य ने किया। डा. जयदीप ने बताया कि योगासन को भारत सरकार ने अब खेल का दर्जा दे दिया है और अब योगासन के प्रतिभागियों को दूसरे खेलों की तरह ही लाभ मिलेंगे। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी हरियाणा में वर्ष 2022 में होने जा रहे खेलो इंडिया में भी भाग लेंगे।
उपप्रधान सोम अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति करनाल के जिला प्रभारी दिनेश शर्मा, जिला योग संघ करनाल के सह सचिव रुचिका आर्य व अश्विनी मिश्रा, जिला योग संघ के उपप्रधान रजनीश चोपड़ा, सह शहरी प्रभारी सुरिंद्र नारंग, युवा सह प्रभारी राज कक्कड़, योग आयोग सदस्य दिनेश गुलाटी, अशोक महेंद्रू, स्वतंत्र कुकरेजा, केहर सिंह काछवा, सचिन मलिक, जोगिंद्र कुमार, रूबल गोयल, सरोज व विनीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें