फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हाईवे पुलिस ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा में खेलों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने की दिशा में मुगल कनाल स्थित पीआर एजुकेशन एंड सैल्यूशन संस्था की ओर से आयोजित दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन अटल पार्क के सामने किया गया। इसमें प्रदेश भर से लगभग 200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

संस्था संचालक महास पहलवान व नितेश वर्मा ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजपाल कादियान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को हमेशा खेल के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की सलाह दी। प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को 18 टीमों के मैच हुए। इसमें हाईवे पुलिस, त्रिमंच गांव की टीम, पी आर सलूशन सेक्टर 9 व शेखपुरा सुहान आदि टीमों ने बाजी मारी गया। अन्य मैच रविवार को खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को क्रमश: 15000, 8100 व 5100 रुपये इनाम व ट्रॉफी दी जाएंगी। कार्यक्रम में सत्यदेव, प्रीतपाल जी, सुबोध कुंडू, जितेंद्र संधु, प्रदीप, सिद्धार्थ व आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें