फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
काछवा निवासी एक महिला ने बेटे और भतीजे को पुर्तगाल भेजने के नाम पर पंजाब निवासी दो व्यक्तियों के खिलाफ ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर वीरवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में काछवा निवासी सुरेंद्र कौर ने बताया कि उसका बेटा मनप्रीत और भतीजा विक्रमजीत रोजगार की तलाश कर रहे थे। इस दौरान उनका संपर्क पंजाब के मानसा जिले के गांव माक्खेवाल निवासी गुरमुख और उसके भाई सुरमुख सिंह से हुआ। उन्होंने कहा कि वे उसके बेटे और भतीजे को पुर्तगाल भेज देंगे। इसके लिए 20 लाख रुपये लगेंगे। आरोपी गुरमुख सिंह मार्च 2020 में उनके घर भी आया और दोनों को विदेश भेजने का भरोसा दिया। आरोपी के कहने पर उन्होंने अलग-अलग समय में उन्हें 17.27 लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने उन्हें बताया कि नौ सितंबर 2020 को उनकी पुर्तगाल के लिए फ्लाइट है। इसके लिए उनका वीजा भी आ गया है। आरोपियों ने मनप्रीत व विक्रमजीत को फ्लाइट में बैठा दिया और उन्हें दुबई में उतार लिया गया। वहां जाकर उन्हें पता चला कि वीजा दुबई तक का ही है। इस दौरान मनप्रीत ने उन्हें फोन कर बताया कि आरोपियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। ये पता लगते ही वे आरोपियों से मिले तो उन्होंने कहा कि जल्द ही दुबई से उन्हें पुर्तगाल भेज दिया जाएगा लेकिन उन्हें पुर्तगाल नहीं भेजा गया। वे वापस घर आ गए। वे अपने रुपये लेने के लिए आरोपी के पास गए लेकिन अब वे रुपये वापस नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें