फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड भेजने के नाम पर 11 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। इंग्लैंड भेजकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 11 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में मूनक थाने की पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस से की गई शिकायत में पाढ़ा गांव निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उसकी शादी 2008 में सोनीपत जिले के शामड़ी गांव में हुई थी। उसके साले के जरिए शामड़ी निवासी मंजीत से उसकी मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

मंजीत ने बताया कि वह विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवकों को दूसरे देशों में भेजने का काम करता है। उसने संदीप को भी अपनी बातों में फंसा लिया और इंग्लैंड में भेजकर काम दिलाने का झांसा देकर 13 लाख रुपये मांगे। आरोपी ने उसका पहले अरमेनिया का वीजा लगवाया। एक दिसंबर 2019 को वह अरमेनिया पहुंच गया। आरोपी बोला कि 11 लाख रुपये चाहिए इंग्लैंड जाने के लिए दस्तावेज तैयार कराने हैं और नौकरी भी लगवानी है। उसने मंजीत को 11 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने उसे रूस भिजवा दिया। रूस के एयरपोर्ट पर उसे रोक लिया गया और दस्तावेजों में कमी निकालकर उसे वापस अरमेनिया भेजा गया। वहां से उसे वापस दिल्ली भेज दिया गया। इस पर आरोपी ने कहा कि उसे दूसरे रास्ते से इंग्लैंड भेजा जाएगा। लेकिन, नहीं भेजा और अब आरोपी उसके 11 लाख रुपये भी वापस नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें