फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 10 नए केस आए, 257 तक पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में डेंगू के केस 250 से पार हो चुके हैं। रविवार को डेंगू के 10 नए केस आए हैं। इनमें घरौंडा में सबसे अधिक 4 केस, करनाल में 3 केस, निसिंग में 2 और कुंजपुरा में 01 केस मिला है। अब तक जिले में 257 डेंगू के केस मिल चुके हैं। जो करनाल में सबसे अधिक है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में घर-घर जाकर डेंगू के लारवा की जांच भी कराई जा रही है, वहीं नगर निगम फॉगिंग करने का भी दावा कर रहा है, इसके बावजूद शहर में डेंगू के केस सबसे अधिक 137 हैं।
प्राइवेट अस्पतालों में भी डेंगू के मरीज भरे पड़े हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि तापमान में गिरावट आने के बाद डेंगू का असर कम हो जाएगा, क्योंकि अधिक ठंड में डेंगू का लारवा पनप नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न जगहों पर जलभराव की वजह से मच्छर पैदा होते हैं और मच्छर के काटने से डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी घातक बीमारियां फैलती हैं। इसलिए मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति लोगों का जागरूक होना जरूरी है। लोगों से आग्रह है कि मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपने आसपास पानी एकत्रित न होने दें। डेंगू के मरीजों के लिए विभाग की ओर से हर प्रकार की सुविधा है।
- डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें