फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: युवक की नहर में फिसलने से मौत, करनाल में मिला शव, मूर्ति विसर्जन करते समय हुआ हादसा

Wed, 09 Aug 2023 11:33 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

यमुना नगर निवासी अभिषेक चार दिन पहले नहर में मूर्ति विसर्जन करने के लिए गया था। इसी दौरान वह नहर में गिर गया। जब युवक मूर्ति विसर्जन करने के बाद घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने युवक की काफी खोजबीन की और रिश्तेदारों से भी पता किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर के रहने वाला युवक चार दिन पहले नहर में मूर्ति विसर्जन करने के लिए गया था। इसी दौरान युवक का पैर फिसलने पर नहर में गिर गया। नहर में गोताखोरों ने कई दिन तक युवक की नहर में खोजबीन की, मगर युवक का पता नहीं चल सका। बुधवार को करनाल के इंद्री की नहर में युवक का शव लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


इंद्री की नहर में लोगों ने शव को उतराता देखा
बताते है कि यमुना नगर निवासी अभिषेक चार दिन पहले नहर में मूर्ति विसर्जन करने के लिए गया था। इसी दौरान वह नहर में गिर गया। जब युवक मूर्ति विसर्जन करने के बाद घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने युवक की काफी खोजबीन की और रिश्तेदारों से भी पता किया। बाद में परिजनों को युवक के नहर में गिरने की सूचना मिली तो खलबली मच गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर सर्च अभियान चलाया, मगर युवक का कोई पता नहीं चल सका। पानी के तेज बहाव के कारण युवक का शव करनाल के इंद्री पहुंच गया। शव को नहर में उतराता हुआ लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो मातम पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें