फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान से नाराज आप का प्रदर्शन

विज्ञापन
37-कैथल। पोस्टर लेकर विधायक लीलाराम के खिलाफ रोष जताते हुए आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। बीते रोज विधायक लीला राम की ओर से आप नेताओं को आतंकी कहने के विरोध में सोमवार को आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। यही नहीं प्रदर्शन करते कार्यकर्ता विधायक आवास तक पहुंचे, जहां पहले से तैनात पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जोर आजमाइश भी हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री सुखबीर चहल ने कहा कि यह प्रदर्शन केवल विधायक को चेतावनी देने के लिए किया गया है। यदि विधायक ने व्यवहार नहीं सुधारा तो उनका जोरदार विरोध किया जाएगा। आरोप लगाया कि विधायक विकास कार्यों की बजाय अनाप-शनाप बयानबाजी करके सुर्खियों में रहना चाहते हैं। वहीं आप नेता गज्जन सिंह गोविंदपुरा ने कहा कि विधायक का बयान निंदनीय है।
प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान मुकेश गर्ग, पंचायती राज जिला संयोजक गज्जन सिंह गोविंदपुरा, कुलभूषण शर्मा, जितेंद्र खेड़ी मास्टर रति राम, राम कुमार बाल्मीकि, गुरजीत इंसा, अमर सिंह बंटी, महेंद्र राणा, कश्मीर सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

36-कैथल। विधायक लीलाराम के आवास पर कूच करने के लिए पुलिस के बेरिकेट्स तोडने का प्रयास करते हुए आम आ?- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें