फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम लोगों को कर रहा बेदम, दिनचर्या हो रही प्रभावित

विज्ञापन
Winter is making people breathless, routine is getting affected - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। पिछले दो दिन से खराब मौसम के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गयी है। वीरवार को भी पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। जिससे पूरे दिन लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। पूरा दिन शीतलहर चलती रही। लोग सर्दी से ठिठुरते हुए देखे गए। वीरवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम के जानकार आने वाले दिनों में बारिश के साथ ही सर्दी बढ़ने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

बीते दो दिनों से मौसम खराब है। बुधवार को तो दिनभर बूंदाबांदी हुई लेकिन वीरवार को भी पूरा दिन बादल छाए रहे और धूप भी नहीं निकली। मौसम खराब होने की वजह से सब्जी मंडी में ग्राहकों की संख्या काफी घट गई है। जिस कारण से सब्जी विक्रेताओं की सब्जी पूरी नहीं बिक पाती। इस वजह से सब्जी विक्रेताओं को शाम के समय अपनी लागत पूरी करने के लिए सब्जियों को औने पौने दामों पर ही बेचना पड़ रहा है। सब्जी विक्रेता सुखदेव, राजेश कुमार, देव, सन्नी व गुरदेव ने बताया कि बीते दो दिनों से मौसम खराब चल रहा है। बुधवार को तो पूरा दिन बूंदाबांदी हुई। जिस कारण से मंडी में कम ही खरीदार आ पाए। उन्होंने शाम के समय सब्जियां खराब न हो इसलिए औने पौने दामों पर देकर ही सब्जी की लागत को पूरा किया। मौसम विभाग के अनुसार कई दिनों तक बरसात होने की संभावना बनी रहेगी। इस मौसम से गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा, जबकि सब्जियों को नुकसान हो सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस मौसम में गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। बारिश से खेतों में गेहूं व सरसों की फसल को कोई नुकसान नहीं है। इसके तहत गेहूं की फसल में बालियां जल्दी आएंगी और पैदावार अच्छी होगी। जबकि इस मौसम में हो रही बारिश से सब्जियों की फसल को अधिक नुकसान है।
गर्म कपड़े खरीदने पहुंच रहे लोग
गर्म कपड़े विक्रेता शिव प्रकाश व विकास चुघ ने बताया बीते दिन हुई बरसात के बाद ठंड बढ़ी है। लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए भी आ रहे हैं। वीरवार को भी सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। सुबह से शाम तक हल्का कोहरा छाया रहा। इस कारण सर्दी बढ़ गयी है। लोग गर्म कपड़े खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें