फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे पानी की निकासी न होने से घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
Water entered the houses due to non-drainage of dirty water - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
गांव कसान में गंदे पानी की निकासी ठप है। निकासी न होने के चलते गांव की गलियों व सड़कों पर गंदा पानी जमा रहता है। इस सड़क का एक हिस्सा पूरी एक तालाब का रूप ले चुका है। ग्रामीणों के साथ साथ आसपास के गांव के लोगों को भी इसी सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालक कई बार सड़क पर जमा इस गंदे पानी से गुजरते समय गिरने से चोटिल भी हो चुके हैं। इस मार्ग से पैदल गुजरने वाले लोगों का तो ओर भी बुरा हाल है।
विज्ञापन

ग्रामीण राजेंद्र कुमार, धर्मपाल, दिलबाग सरपंच, सुभाष नंबरदार, रामफल, अमित कुमार, लाभ सिंह, फूल कुमार व बलकार ने बताया कि सडक़ पर भरे गंदे पानी के चलते राहगीरों को यहां से गुजरना दुर्भर हो रहा है। सड़क पर जमा पानी हर समय बदबू तो मारता ही है साथ ही यहां से गुजरने वाले वाहनों के चलते यह गंदा पानी घरों में घुस आता है, जिसके चलते सडक़ के किनारे बने घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में तो यहां पर ओर भी बुरा हाल हो जाता है। पानी में सडक़ पर बने गड्ढे भी वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते। जिस कारण से वाहन चालक निकलते समय चोटिल हो जाते हैं। बारिश होने के बाद सड़क व गलियों में जमा पानी महीनों तक नहीं साफ होता। कीचड़ में लोग बेहाल रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह समस्या से संबंधित कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान कराया जाए। लोगों ने कहा कि डीसी प्रदीप दहिया गांवों में समस्याओं का समाधान करवा चुके हैं। उनकी मांग है कि डीसी उनके गांव की फरियाद भी सुन लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें