फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवार भवन से सरकारी स्कूल ढांड की तरफ जाने वाली सड़क गंदे पानी से लबालब

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। पटवार भवन से सरकारी स्कूल ढांड की तरफ जाने वाली सड़क पर गंदा पानी जमा होने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

ग्रामीण सोनू शर्मा, रामनिवास, जिया लाल, जोनी शर्मा, तेजपाल, अनंत राम, एडवोकेट सोनू भारद्वाज व विकास गुर्जर ने बताया कि पिछले काफी दिनों से इस सड़क पर उनके घरों के सामने गंदा पानी जमा है। इससे आने जाने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी से लगातार दुर्गंध फैल रही है और वातावरण दूषित हो रहा है। उन्हें घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। इससे महामारी फैलने का अंदेशा भी बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की समस्या ग्राम पंचायतें भंग होने के बाद ज्यादा आ रही है। इस समस्या को लेकर वे कई बार बीडीपीओ व ग्राम सचिव को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गंदे पानी की निकासी करवाई जाए।
ग्राम सचिव अश्वनी शर्मा ने कहा कि डाबी वाले तालाब की खुदाई के लिए टेंडर पास हो चुका है। शीघ्र ही तालाब की खुदाई करवाई जाएगी। इससे गंदे पानी की समस्या का समाधान होगा, क्योंकि इस तालाब में पानी की निकासी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें