फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड के दौरान दो अवैध पिस्तौल, 14 जिंदा कारतूस, दो खोल और बाइक बरामद

विज्ञापन
Two illegal pistols, 14 live cartridges, two shells and bike recovered during remand - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
गत 24 नवंबर को राजौंद में एक व्यक्ति पर फायरिंग कर कातिलाना हमला करने के मामले में पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देसी पिस्तौल,14 जिंदा कारतूस, 2 खोल और वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि कातिलाना हमला करने के एक मामले की जांच थाना प्रबंधक राजौंद पुलिस टीम ने आरोपी मंगल सिंह उर्फ मंगा तथा लखविंद्र उर्फ लक्की दोनों निवासी मंडवाल को को दो दिन पहले दो दिन के रिमांड पर लिया था। उनके खिलाफ इसी गांव के परमजीत की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। जिसमें उसने बताया था कि वह 24 नवंबर को वह अन्य व्यक्तियों के साथ मंडवाल में चौक पर खडा था। जहां बाइक पर उक्त दोनों आरोपी आए और उस पर फायरिंग कर दी। जिसमें गोलियों के छर्रे उसे व पास खड़े गुरचरण को लगे थे। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद उक्त दोनों आरोपियों से 315 बोर व 12 बोर के दो अवैध पिस्तोल,14 जिंदा कारतूस व 2 चले कारतूस के खोल तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें