फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल

विज्ञापन
Trial of players for state level Kho-Kho competition - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में 40 वीं जूनियर राज्यस्तरीय खो-खो के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल प्रतियोगिता में प्रदेश भर के करीब 150 लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर खो-खो फेडरेशन इंडिया के संयुक्त सचिव और पंजाब खो-खो के महासचिव उपकार सिंह विर्क ने शिरकत की। उन्होंने मौके पर खिलाड़ियों की पूरी ट्रायल प्रक्रिया देखी और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, भिवानी, सोनीपत, रोहतक, पानीपत, झज्जर, अंबाला, हिसार सहित अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 80 लड़के व 70 लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खो-खो फेडरेशन इंडिया के बृशभान ने बताया कि यह खो-खो की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए ट्रायल लिया गया है। इसमें हरियाणा प्रदेश के लगभग सभी जिलों से खिलाडिय़ों ने भाग लिया है। इस ट्रायल में 18 लडक़े व 18 लड़कियों का हरियाणा टीम के लिए चयन किया जाएगा। इसके बाद इन खिलाड़ियों महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में ही 10 दिन का कैंप लगाया जाएगा। इस कैंप में ये सभी खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। 10 दिन के कैंप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 12 खिलाड़ियों को चुना जाएगा। जो नेशनल स्तर पर भुवनेश्वर में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 26 सितंबर को आयोजित होगी। इस अवसर पर बृशभान, अलबाज सिंह, अशोक गिल, खो-खो कोच शमशेर ढुल, अनिल दलाल, सुशील कोच, रमेश हिसार व रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें