फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजपा की ‘झोली’ में तीन नए नाम

विज्ञापन
36-कैथल। गांव चदाना में आयोजित कार्यक्रम में बिल्लू चंदाना को जेजपी पार्टी में शामिल करते हुए उप म - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। जननायक जनता पार्टी (जजपा) में बृहस्पतिवार को तीन नए नाम शामिल हुए। इनमें पूर्व भाजपा नेता पाला राम सैनी, इनेलो के प्रत्याशी रहे ज्ञान सिंह गुर्जर और कांग्रेस नेता बिल्लू चंदाना शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इन्हें पार्टी का पटका पहनाकर समर्थकों के साथ इनका जजपा में स्वागत किया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पहले गांव चंदाना पहुंचो। वहां आयोजित कार्यक्रम में समर्थकों के साथ बिल्लू चंदाना ने जजपा ज्वाइन की। इसके बाद मूनलाइट स्कूल में उनके सामने समर्थकों सहित पाला राम सैनी जजपा में शामिल हुए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में शामिल हुए तीनों नेताओं को पूरा मान-सम्मान मिलेगा। इनके आने से पार्टी को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि ये जेजेपी राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के पुराने युवा साथी रहे हैं इसलिए कैथल में पुरानी युवा टीम की वापसी जेजेपी संगठन को नई ताकत देगी।
इस अवसर पर जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह, वरिष्ठ नेता अनंतराम तंवर, हरियाणा डेयरी विकास बोर्ड के चेयरमैन रणधीर सिंह, जिलाध्यक्ष धूप सिंह माजरा, पूर्व विधायक सतविंद्र राणा मौजूद रहे।

37-कैथल। उप मुख्यमंत्री दूष्यंत चौटाला के साथ पाला राम सैनी।- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें