फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के तीन एक्टिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का मंगलवार को कोई भी केस सामने नहीं आया है। फिलहाल जिला में 3 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 1 मरीज होम आइसोलेशन में और 2 मरीज का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में 11 हजार 244 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 895 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.9 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.2 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.07 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 9511 व्यक्तियों में से 9510 ठीक हो चुके हैं।
उन्होंने बताया जिला में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले के सभी वासियों से अपील है कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, वे स्वयं और अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि जिले मेें अब तक 8 लाख 2 हजार 685 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 6 लाख 6 हजार 629 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 1 लाख 96 हजार 56 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। मंगलवार को 2826 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अब स्टॉक के तौर पर कोरोना रोधी वैक्सीन के कोविशील्ड 11310 तथा कोवॉक्सीन 66890 टीके उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें