फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट हाई स्कूल सोसायटी के चुनाव को लेकर हलचल शुरू

विज्ञापन
The stir started regarding the election of Jat High School Society - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। जाट हाई स्कूल सोसायटी के आगामी तीन साल के लिए होने वाले चुनाव का कार्यक्रम के बाद गतिविधियां तेज हो गई हैं। संस्थान के 75 कॉलेजियम के लिए आगामी 2 जनवरी को चुनाव होगा। मौजूदा कार्यकारिणी में प्रधान इंद्र सिंह नौच की टीम द्वारा प्रोफेसर मांगे राम को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। चुनाव अधिकारी ने चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया।
विज्ञापन

सार्वजनिक किए गए शेड्यूल के अनुसार आगामी 2 जनवरी 2022 को चुनाव होगा। सुबह आठ बजे से सायं चार बजे तक वोटिंग होगी। इससे पहले सोसायटी के 75 कॉलेजियम के लिए मतदाता सूची 15 नवंबर को प्रकाशित की गई है। 30 नवंबर तक मतदाता सूची में संशोधन के लिए आपत्तियां व दावे प्राप्त किए जाएंगे। इसके बाद 3 दिसंबर से 6 दिसंबर तक इन दावे व आपत्तियों की जांच व निर्णय लिया जाएगा। 7 दिसंबर को संशोधित मतदाता सूची को नोटिस बोर्ड पर लगाया जाएगा। इसके बाद 10 दिसंबर से 11 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक नामांकन पत्र भरने का समय होगा। 13 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 14 दिसंबर नामांकन पत्र वापस लेने का दिन होगा। 15 दिसंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद 2 जनवरी 2022 को चुनाव होगा।
संस्थान से जुड़े लोगों का कहना है कि इस बार के चुनाव में मतदाता सूची में करीब 10 हजार वोटों की बढ़ौतरी हुई है। यह बढ़ोत्तरी सभी वार्डों में नए समीकरण पैदा करेगी। कैथल हलका के आसपास स्थित वार्डाें में ज्यादा वोट बने हैं। पिछला चुनाव लगभग 9600 मतदाता सूची पर हुआ था। इस बार नई वोटें बनाई गई हैं। इस बार 18000 से अधिक वोट हो गई हैं। यही करीब दस हजार बढ़ी हुई वोटों ने उम्मीदवारों के लिए नए समीकरण बना दिए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2007 में पहली बार इस संस्था में वोटिंग हुई थी। इससे पहले सर्वसम्मति से ही प्रधान बनते आ रहे थे। वर्ष 2007 में इनेलो समर्थित उम्मीदवार बलवान कोटड़ा विजयी रहे थे। इसके बाद स्व. दर्शन सिंह मालखेड़ी एडहॉक कमेटी के प्रधान के तौर पर कार्यरत रहे। इसके बाद चुनाव हुआ तो इनेलो समर्थित उम्मीदवार रणबीर फौजी विजयी हुए थे। इसके बाद मौजूदा प्रधान इंद्र सिंह नौच रणदीप सुरजेवाला समर्थक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें