प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना यानि आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है, जिसके तहत हर साल पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज हो रहा है। ऐसे में जरूरतमंद तक इस योजना का लाभ पहुंचे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इसके लिए तत्पर है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 अक्तूबर तक चलने वाले आपके द्वार, आयुष्मान पखवाड़े के तहत अब तक जिले में 8 हजार 552 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं, जो प्रदेश में सभी जिलों से अधिक हैं। इस तरह कैथल जिला प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है।
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि अटल सेवा केंद्रों पर संचालक आयुष्मान योजना के पात्र से 15 अक्तूबर तक कोई फीस न लें। आपके द्वार, आयुष्मान पखवाड़ा के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों के कार्ड बनाए जाएं, ताकि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का लाभ अधिक से अधिक व्यक्ति को मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रों के संचालकों द्वारा आयुष्मान योजना के पात्र व्यक्ति से फीस ली जाती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आगामी 15 अक्तूबर तक आपके द्वार, आयुष्मान पखवाड़ा के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों के कार्ड बनाए जाएं, ताकि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का लाभ अधिक से अधिक व्यक्ति को मिल सके।