Students put color in cultural programs
- फोटो : Kaithal
कैथल। न्यू लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल कसान को सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा तक स्थायी मान्यता मिलने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयकर अधिकारी भीम सिंह और रोशन लाल सैनी रहे। विशिष्ट अतिथि आयकर निरीक्षक सुदेश बुरा, सीनियर टैक्स असिस्टेंट संदीप व बलविंदर थे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने हरियाणवी गिद्दा, पंजाबी नृत्य, राजस्थानी नृत्य, पॉप डांस कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर राजकीय बहुत तकनीकी शेरगढ़ के प्रधानाचार्य आशीष मेहता, संजीव कालड़ा, आयाम गुप्ता, पुनीत जोशी, सतविंदर, निर्मल, संदीप शर्मा, ऋषि पाल मलिक, सुमेर लांबा, अमरजीत बेनीवाल, सुरेश गर्ग रोहेड़ा, मोहन लाल बालू अनुदेशक राजेश, अशोक, भूपेंद्र व संजीव मौजूद रहे।