जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल क्योडक़में किया गया। इसमें अंडर 14, अंडर 17 व अंडर-19 आयु वर्ग की लड़कियों के खेल मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों का शुभारंभ नोडल अधिकारी एवं ब्लॉक सचिव प्रधानाचार्य रकम सिंह राठी ने किया।
100 मीटर की दौड़ का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मनीषा मौण ने किया। बॉक्सर मनीषा ने सभी बच्चों को मेहनत करने की और ईमानदारी से खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ईश्वर ढांडा, अशोक कुमार, डॉ. प्रवीन मलिक, विजय बुरा, रणधीर सिंह, अनुराधा मैडम, गौरव शर्मा, घनश्याम, कुलदीप शर्मा, गुरमीत सिंह, सुरेंद्र मलिक, सोमपाल, नरेश, जोगिंदर सिंह, पवन, रमेश व भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
कबड्डी अंडर-19 में प्रथम गुहणा स्कूल की टीम, द्वितीय नौच, अंडर 17 में प्रथम देवबन, द्वितीय क्योडक़, अंडर 14 प्रथम गुहणा, द्वितीय गर्ल स्कूल पाडला, फुटबॉल अंडर 19 में मानस प्रथम, अंडर 17 में मानस प्रथम रहा। 400 मीटर रिले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथम, ग्रीन वैली स्कूल काकौत द्वितीय, बॉस्केटबॉल में 14 में डीएवी प्रथम, हिंद गर्ल स्कूल द्वितीय, अंडर 19 में हिंदू गर्ल, आरकेएसडी द्वितीय, 100 मीटर रेस में अंडर 14 में किरण गुहणा,100 मीटर अंडर 17 में खुशी सांघन व अंडर 19 में मनीषा दिवाल प्रथम रही। छात्रा खुशप्रीत कौर कुश्ती में 57 किलोभार वर्ग में प्रथम रही।