फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कैथल में थोड़ी और मिली राहत, पराली जलाने के मामले कम होने के बाद घट रहा एक्यूआई

Thu, 24 Oct 2024 08:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

पराली जलाने के मामले कम होने के एक्यूआई बाद घट रहा है। सुबह के समय वायु प्रदूषण का स्तर 159 रहा, फिर 175 दर्ज किया गया। जबकि यह बुधवार को 193 पर था। वायु प्रदूषण का स्तर घटने के बाद लोगों को राहत मिली है। 
विज्ञापन
कैथल का वातावरण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल में वायु प्रदूषण के स्तर के मामले में जिले के लोगों को थोड़ी और राहत मिली। अब वीरवार को वायु प्रदूषण का स्तर 175 पर पहुंच गया है। जिले में पराली जलाने के मामले कम होने के बाद एक्यूआई लगातार घट रहा है। वीरवार सुबह के समय वायु प्रदूषण का स्तर 159 रहा। इसके बाद फिर 175 पर पहुंच गया।

विज्ञापन


हालांकि वायु प्रदूषण का स्तर बुधवार को 193 पर था। बेशक वायु प्रदूषण का स्तर करीब एक सप्ताह के बाद कम हो गया है, लेकिन अभी भी सुबह के समय घना स्मॉग छा जाता है। यह चिंता का विषय जरूर है। इससे लगातार हो लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन


आंखों की बढ़ी ओपीडी
अब वायु प्रदूषण का स्तर तो कम हुआ है, लेकिन सुबह और शाम के समय आंखों में जलन की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में जिला नागरिक अस्पताल में आंखों और सांस के मरीजों की ओपीडी भी लगातार बढ़ रही है। वीरवार को भी अस्पताल में हुई आंखों की ओपीडी 150 के करीब रही।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल के जिला प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि अस्पताल में भी जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया है। आंखों और सांस के मरीज के विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी में आने वाले मरीजों को जागरूक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि किसी भी सूरत में खेतों में पराली न जलाएं। इससे आंखों और सांस की बीमारी लगातार बढ़ती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें