फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी के बयान पर श्वेता का पलटवार: बोलीं- उन्हें वोट चाहिए तो दाढ़ी कटा, बिंदी, लिपिस्टक लगाकर आना चाहिए

Sun, 15 Sep 2024 11:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत, कैथल (हरियाणा)

सार

कांग्रेस नेत्री श्वेता ढुल ने जेपी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें वोट चाहिए तो दाढ़ी कटा, बिंदी, लिपिस्टक लगाकर आना चाहिए। बयान के खिलाफ सेरधा में ढुल गोत्र के गांवों की महापंचायत हुई। जेपी के बेटे को वोट न देने व दोनों पिता-पुत्र को गांव में न घुसने देने का एलान किया गया।
विज्ञापन
श्वेता ढुल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार सांसद जय प्रकाश के कलायत में अपने बेटे विकास सहारण के चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं पर दिए गए विवाहित बयान पर कांग्रेस नेत्री श्वेता ढुल ने पलटवार किया है। उन्होंने कविता के माध्यम से प्रतिक्रिया को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनका कहना है कि वह कांग्रेस में थी कांग्रेस में है और कांग्रेस में ही रहेगी, लेकिन नारी का अपमान करने पर जयप्रकाश को माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


श्वेता ढुल ने लिखा है कि जयप्रकाश अपने बेटे के लिए वोट चाहते हैं तो अपनी दाढ़ी कटा कर, बिंदी, लिपिस्टक और पाउडर लगाकर आना चाहिए। जेपी ने कुछ दिन पहले बयान दिया था कि अगर बिंदी-लिपिस्टक लगाने से कोई नेता बने तो मैं भी लगा लूंगा। जेपी का यह बयान कलायत में कांग्रेस की टिकट की दावेदार अनीता ढुल और श्वेता ढुल से जोड़कर देखा गया। जिसके बाद ढुल खाप ने पंचायत बुलाकर उनके बहिष्कार का फैसला लिया था।

वहीं इस बयान के खिलाफ सेरधा की बड़़ी चौपाल में ढुल गोत्र के गांवों की रविवार को पंचायत बुलाई गई। जिसमें कलायत से कांग्रेस प्रत्याशी विकास सहारण के सांसद पिता जयप्रकाश की ओर से महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विरोध जताया गया।
विज्ञापन


ढुल खाप ने महापंचायत में निर्णय लिया कि न तो जेपी के बेटे को वोट देंगे और न ही जेपी या उनके पुत्र विकास सहारण को गांव में घुसने दिया जाएगा। ढुल खाप की तरफ से शुक्रवार को भी पंचायत हो चुकी है। ढुल खाप के कलायत विधानसभा के तहत छह गांव आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें