फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में कोताही बरतने वाले तीन सुपरवाइजरों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानस के दिलबाग सिंह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बात्ता के चंद्र शेखर व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमालपुर के सुभाष कुमार सुपरवाइजरों को नोटिस जारी किया गया है। इन सुपरवाइजरों पर बीएलओ की गैर मौजूदगी के बारे में सूचना संबंधित अधिकारियों को नही देने का आरोप है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को संबंधित अधिकारियों के साथ मतदान केंद्र स्तर के अधिकारियों की चेकिंग के दौरान कैथल विधानसभा क्षेत्र के 2 मतदान केंद्रों और कलायत विधानसभा क्षेत्र के 4 केंद्रों पर गैर मौजूद रहे बीएलओ अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद नहीं थे। राजकीय स्कूल खुराना के बूथ नंबर-26 के बीएलओ राजेश कुमार, बूथ नंबर-27 के बीएलओ विरेंद्र कुमार क्लर्क, राजकीय हाई स्कूल खरक पांडवा के बूथ नंबर 33 के बीएलओ राजेश कुमार, बूथ नंबर 35 के ऋषि पाल क्लर्क, बूथ नंबर 36 के ऋषि पाल अध्यापक, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय मटौर के बीएलओ सुरेंद्र कुमार को भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतानुसार निर्वाचक नियमानुसार कार्रवाई के तहत नोटिस जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें