फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस चार दिन के रिमांड के बावजूद इंस्पेक्टर जयवीर से बरामद नहीं कर पाई रिश्वत की पांच हजार रुपये की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस थाना चीका में एसएचओ रहते हुए पांच हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार इंस्पेक्टर जयवीर शर्मा से विजिलेंस की टीम चार दिन स्रद्ध रिमांड के दौरान नकद राशि बरामद नहीं कर पाई। सोमवार को न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उधर, ब्राह्मण समाज की ब्राह्मण धर्मशाला में हुई बैठक में एसएचओ जयवीर की मदद के लिए 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने हंगामे के बीच दो फरवरी को एसएचओ चीका जयवीर शर्मा को गिरफ्तार किया था लेकिन उनसे रिश्वत की रकम बरामद नहीं हुई थी। यह राशि बरामद करने के लिए विजिलेंस ने इंस्पेक्टर जयवीर को तीन और चार फरवरी को न्यायालय में पेश कर एक-एक दिन की रिमांड पर लिया। इसके बाद पांच फरवरी को न्यायालय में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया था। इन दो दिनों में भी विजिलेंस इंस्पेक्टर जयवीर से नकद राशि बरामद नहीं कर पाई। इस तरह कुल चार दिन की रिमांड में विजिलेंस के हाथ खाली रहे। पूछताछ के बाद इंस्पेक्टर जयवीर को सोमवार को दोपहर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विजिलेंस प्रभारी सुरेश कुमार ने कहा कि पूछताछ में नकदी बरामद नहीं हो पाई। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें